
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव स्थित आटा चक्की में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को चोरी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अवध बिहारी तथा हमराही पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित परदेशी ढाबा के पीछे रेजिमेंट बाउंड्री के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया एक रोटर बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी दिलीप दिवाकर के साथ गांव में रिंकू प्रजापति की आटा चक्की के बाहर बरामदे से अल्टीनेटर, मोटर व अन्य उपकरण चोरी किए थे। मोटर साथी दिलीप ले गया था जबकि रोटर बेचने की फिराक में वह फतेहपुर जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
#Fatehpur #CrimeNews #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews