रिंद नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Must be share

– स्नान के दौरान गहरे पानी में गए युवक, दो घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद निकाले गए शव

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा का डेरा गांव के पास रविवार को रिंद नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए युवकों में से छह दोस्त अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दो युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतकों की पहचान हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। वहीं निजाम और अरमान को ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।
  बताया जा रहा है कि तपनी डेरा गांव से नौ युवक रिंद नदी में स्नान करने पहुंचे थे, जिनमें से आठ युवक नदी में उतरे थे। इसी दौरान कुछ युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद चारों युवकों के शव बाहर निकाले गए। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता एवं सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। रविवार को फतेहपुर के लिए काला दिन रहा जब चार परिवारों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews #trending #reels #viralvideo #fbreels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!