भाकियू भूमिपुत्र के राष्ट्रीय सचिव बने पवन कुमार द्विवेदी

Must be share

– संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र ने संगठन विस्तार अभियान के तहत सरैला निवासी पवन कुमार द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि पवन कुमार द्विवेदी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
  पवन कुमार द्विवेदी इससे पहले संगठन में जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का कार्य किया गया। किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका को संगठन नेतृत्व ने सराहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पवन कुमार द्विवेदी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए किसान हितों की आवाज को और मजबूती देंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मनोनयन की घोषणा के बाद क्षेत्रीय किसानों और यूनियन कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

#BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!