खखरेरू थाने में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Must be share

– 96 शिकायतें में 20 का हुआ निस्तारण

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना खखरेरू पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
  इस दौरान जनपद के सभी थानों पर भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने जन शिकायतों की सुनवाई की। कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 69 राजस्व और 27 पुलिस से संबंधित थे। मौके पर 20 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 13 राजस्व व 7 पुलिस से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!