डीएम एसपी ने दिए स्पष्ट निर्देश, अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जनपद एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।


जिलाधिकारी ने खान अधिकारी से जनपद में संचालित खनन क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन या खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए नियमित प्रवर्तन अभियान चलाया जाए और खनन क्षेत्रों में नियमानुसार खनिज चौकियों की स्थापना सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी कहा कि शहर के अंदर से खनिजों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाए तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खनिज परिवहन में लगे वाहनों द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी खागा व बिंदकी, तहसीलदार सदर, एआरटीओ (प्रवर्तन), खान निरीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!