
द सुपरहिट न्यूज ( गुन्नू अग्रहरि )
खखरेरू, फतेहपुर । विजयीपुर विकासखंड के सुल्तानपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान शैक्षिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की निरंतर बढ़ती शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। अभिभावकों ने दिनेश मास्टर, धर्मेंद्र मास्टर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान अतिथियों का स्वागत माला, शील्ड और डायरी भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों के हितों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र, राज्य संसाधन समूह सदस्य जयचंद्र पाण्डेय, राधेश्याम दीक्षित, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी सहित कई शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
#Fatehpur #NewsUpdate #UttarPradesh #thesuperhitnews