
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जनपद के ओती खंड-4 क्षेत्र में खनन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कागजों में जहां खदानों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दर्शाई जा रही हैं, वहीं जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। क्षेत्र में पट्टे की आड़ में खुलेआम अवैध खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन कार्य में न तो नियमों का पालन हो रहा है और न ही प्रशासनिक निर्देशों का असर दिखाई दे रहा है। जलधारा के भीतर प्रतिबंधित मशीनों से लगातार खनन किया जा रहा है जिससे जलीय जीव जंतुओं की हत्या हो रही है, जबकि सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाए जाने वाले 360 डिग्री कैमरे मौके से गायब बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पट्टाधारक संजय पांडे और भानू तोमर के खनन कार्यों को खनिज विभाग का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कारोबारी बेखौफ होकर नियम कानूनों को दरकिनार कर रहे हैं। क्षेत्र में भारी ( ओवरलोड ) वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। मामले को लेकर खनिज अधिकारी देशराज ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
#BreakingNews #Fatehpur #UttarPradesh #thesuperhitnews #Corruption #NewsUpdate #viralvideoシ