द सुपरहिट न्यूज
किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर कस्बा क्षेत्र में रविवार को यमुना नदी में स्नान करने गया एक युवक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी अमित कुमार लोधी अपने साथियों के साथ किसी कार्य से बांदा जा रहा था। रास्ते में किशनपुर के पास सभी युवक यमुना नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अमित गहरे पानी में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से जाल डालकर करीब पांच घंटे तक तलाश कराई। बाद में एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची और खोज अभियान तेज किया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। थाना अध्यक्ष सदेव गौतम ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है।
Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews
