
– अपराध नियंत्रण पर बनी रणनीति
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में ग्राम प्रधानों और चौकीदारों के साथ आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित थानाध्यक्षों ने की, जिसमें गांवों की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर चर्चा हुई। थानाध्यक्षों ने ग्राम प्रधानों और चौकीदारों से गांवों की समस्याओं, अराजक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों तथा सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही हल्का इंचार्जों और बीट पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों की नियमित निगरानी कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपराध से जुड़े कारोबार और उसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में गांवों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया, ताकि अपराधियों की पहचान और निगरानी आसान हो सके। चौकीदारों को चोरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में थाना स्टाफ, बीट पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान और चौकीदार मौजूद रहे।