शोहदों को पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, अब मांग रहे माफ़ी !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
  शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों द्वारा छींटाकशी और हाथ पकड़ने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बिना किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए स्वतः संज्ञान लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया, वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपियों के तेवर ढीले पड़ गए और वह माफी मांगते नजर आए।

#Fatehpur #UttarPradesh #BreakingNews #YogiAdityanath #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!