पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की जांच को सिलमी पहुंची  टीम

Must be share

– देर शाम तक चली जांच पड़ताल

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट: अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर क्षेत्र के सिलमी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायत पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव पहुंची। टीम ने सुबह से देर शाम तक कई लाभार्थियों के घरों का स्थलीय निरीक्षण किया, हालांकि जांच प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी।
  गौरतलब है कि गांव निवासी निखिल त्रिपाठी ने हाल ही में तहसील समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आवास आवंटन में गड़बड़ी और संभावित घोटाले का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे।
शनिवार को पहुंची टीम ने करीब एक दर्जन लाभार्थियों के आवासों की जांच की और निर्माण की स्थिति, पात्रता तथा मानकों का सत्यापन किया। जांच के दौरान एडीओ एग्रीकल्चर मनोज सिंह और एडीओ कोऑपरेटिव शरद विक्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीओ एग्रीकल्चर मनोज सिंह ने बताया कि अभी कई आवासों की जांच बाकी है। पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

#Fatehpur #UttarPradesh #Corruption #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!