
– डॉक्टरों की लापरवाही से मौत का आरोप
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित मिशन अस्पताल में एक प्रसूता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया।
बता दें कि खागा कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर निवासी रमाकांत ने बुधवार को अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद सविता की हालत बिगड़ने पर गुरुवार को उसे खून चढ़ाया गया। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और दोपहर करीब 2 बजे सविता ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसीएमओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #CrimeNews #thesuperhitnews