ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

Must be share

– महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन की मुख्य अतिथि मोना शुक्ला ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और उसे आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।


भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोना शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, सभासद मनोनीत महिला मोर्चा कमला द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष कमला बाजपेई, रेखा सरोज, बबुनी निषाद, रेखा पटेल, बृजेश सिंह, विमलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सहित करीब पांच सौ से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।

#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #CrimeNews #viral #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!