वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज प्रसाद दीक्षित का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर क्षेत्र के बहियापुर गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज प्रसाद दीक्षित (83 वर्ष) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे दीक्षित का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली और मिलनसार था, जिसके चलते वह जन-जन में लोकप्रिय थे। सूरज प्रसाद दीक्षित का राजनीतिक सफर लंबा और उल्लेखनीय रहा। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिकृष्ण शास्त्री समेत कई बड़े नेताओं के करीबी माने जाते थे। उनके आवास पर इन दिग्गज नेताओं का आना-जाना उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है। इसके साथ ही वह पूर्व मंत्री एवं विधायक इंद्रजीत कोरी से भी घनिष्ठ संबंध रखते थे। उन्होंने जीवनभर कांग्रेस पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्रीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!