
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। टेट (TET) की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए इसे “काला कानून” करार दिया और तत्काल इसे वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टेट की अनिवार्यता उनके अधिकारों का हनन है और इससे लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि सरकार बिना जमीनी हकीकत समझे ऐसे फैसले थोप रही है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। शिक्षक नेता निधान सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो शिक्षक विधान भवन और संसद भवन का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। यह प्रदर्शन शहर के विद्यार्थी चौराहे पर समाप्त हुआ, जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।
#Fatehpur #UttarPradesh #NewsUpdate #viralnews #thesuperhitnews