ऐरई गांव में अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण !

Must be share

– तहसील प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप !

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । तहसील खागा के ऐरई गांव में लाल बालू के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि पोकलैंड मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध खुदाई कर किसानों की भूमिधरी जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लगातार हो रही खुदाई से खेतों के धंसने के साथ-साथ पर्यावरण को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
   ग्रामीण सहदेव, रामराज और बउरा का कहना है कि रानीपुर घाट खंड-3 का टेंडर आवंटित होने के बावजूद खनन निर्धारित क्षेत्र में न होकर ऐरई गांव में कराया जा रहा है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। उनका आरोप है कि एनजीटी के मानकों को दरकिनार करते हुए गहराई तक खुदाई और भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं पर प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अवैध खनन बेखौफ जारी है। इसको लेकर गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक, प्रभावित भूमि का निरीक्षण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#Fatehpur #CrimeNews #Corruption #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!