सेमरिया गांव में लगी भीषण आग, अनाज व गृहस्थी जलकर खाक

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : मयंक मिश्रा )

किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में घर में रखा कई कुंटल गेहूं, लाही, चना सहित अन्य अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरिया गांव निवासी भोला सिंह पुत्र विजय सिंह के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और जांच की बात कही जा रही है।

Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!