
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ जिला एवं तहसील स्तरीय टास्कफोर्स ने सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न तहसीलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया और ₹17,40,700 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

सदर तहसील में टास्कफोर्स ने 5 वाहनों को पकड़कर ₹4,13,180 का जुर्माना लगाया। वहीं खागा तहसील में सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए 11 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर ₹12,50,140 का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा बिन्दकी तहसील में 1 वाहन का चालान कर ₹77,380 का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews