25 हजार का ईनामी लुटेरा जीशान पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश जीशान खान को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, विवेकानंद मिश्रा व अन्य पुलिस टीम टेक्सारी बुजुर्ग गांव मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के रुकने के इशारे पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मौके से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान खान पुत्र इब्राहिम निवासी अमाव, कोतवाली खागा बताया। पुलिस के अनुसार जीशान एक शातिर अपराधी और गैंगस्टर है, जिसके खिलाफ फतेहपुर, खखरेरू, सैनी और पश्चिम शरीरा (कौशांबी) में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ थरियांव वीर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस बाबत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लुटेरे जीशान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है।

Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!