प्रसव के बाद महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिलमी गांव की एक 33 वर्षीय महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सिलमी गांव निवासी संगीता पत्नी शिवबाबू गौतम को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर में भर्ती कराया गया था। यहां संगीता ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पीएचसी कर्मियों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतका के पति शिवबाबू गौतम, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी पहले से बीमार थी और यह जानकारी प्रसव से पहले अस्पताल की महिला डॉक्टर को दी गई थी। उनका आरोप है कि स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए थी। उधर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया।

Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!