दर दर भटक रही पूर्व फौजी की विधवा, दबंग दे रहे धमकी

Must be share

– न्याय के लिए समाधान दिवस पहुंची महिला

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में पूर्व फौजी की विधवा ने दबंगों पर मकान गिराकर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला शशि देवी का कहना है कि आरोपियों ने बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचकर उसका मकान ढहा दिया तथा घर में रखी नकदी और गृहस्थी का सामान भी उठा ले गए। महिला के अनुसार घटना के दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे परिवार दहशत में है। आरोप है कि कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने देरी से मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी से नाराज पीड़ित परिवार ने पूर्व सैनिक संगठन के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने अधिकारियों को बताया कि आरोपियों करन सिंह, विजयकरण सिंह की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं और परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। महिला ने जल्द गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। इस दौरान पीड़ित महिला के बेटे शुभम ने भी परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

#BreakingNews #Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!