
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जहानाबाद क्षेत्र के चिल्ली मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं एवं पटका पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जहानाबाद एवं तेजा नगर सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करूंगी एवं पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिन्दकी विधायक जय कुमार जैकी, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, शिवकांत सविता, नितिन ओमर, मंडल अध्यक्ष महेश चौरसिया, सभासद दीपू ओमर मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाल जिला मंत्री सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews