जहानाबाद में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

जहानाबाद, फतेहपुर । नगर पंचायत जहानाबाद में सोमवार को नवनियुक्त मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त सभासद राजेश बाजपेई, रामबलि निषाद एवं गीता गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि नगर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार में नवमनोनीत सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग से जहानाबाद नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। समारोह के दौरान नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नितिन ओमर, लालसिंह सूर्यवंशी, महेश चौरसिया, आदित्य सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित लोगों ने नवमनोनीत सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

#Fatehpur #BreakingNews #NewsUpdate #BJPGovernment #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!