लापता दूधिए की नाले में मिली बाइक, हत्या की आशंका से परिजन बेहाल

Must be share
घटनास्थल की जांच व साक्ष्य संकलन करती पुलिस

– पुलिस जांच में जुटी, सर्च ऑपरेशन जारी, क्षेत्र में दहशत व भय का माहौल

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । हथगांव थाना क्षेत्र के एक ग़ांव से तीन दिन पूर्व की देर रात को घर से दूध लेकर बाइक से निकले लगभग 22 वर्षीय लापता युवक की बाइक थाना क्षेत्र के एक ग़ांव किनारे स्थित गहरे नाले व उससे कुछ दूर पर फटे कपडे व चप्पल मिलने से स्वजनों ने हत्या की आशंका जाहिर किया है, क्षेत्र में दहशत व भय का माहौल है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल व लापता युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी किया है।
  बता दें कि हथगांव थाना व छिवलहा चौकी क्षेत्र के अहिरान मजरे चक बबुल्लापुर ग़ांव निवासी विनय उर्फ राजन 22 वर्षीय विगत लगभग तीन वर्ष पूर्व से दूध व खोया पनीर की खरीद व बिक्री करता है, जो विगत शुक्रवार की देर रात घर से बाइक में दूध भरा कैन लेकर आर्डर में कहीं डिलीवरी देने गया था, जो कि देर रात तक घर नहीं लौटा, स्वजनों ने जिसकी काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा, थक हारकर स्वजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर गुमशुदा युवक की बरामदगी की गुहार लगाई थी, पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लापता की सुरागरसी व बरामदगी के प्रयास में जुटी थी, इसी दौरान बीती सुबह थाना क्षेत्र के गौसपुर ग़ांव के ग्रामीणों ने चक बबुल्लापुर ग़ांव के बाहर गहरे नाले में लापता युवक की दूध का कैन बंधी हुई बाइक देखी, घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई, स्वजन भी घटना स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने लापता की बाइक नाले में पड़े होने की सूचना पुलिस को दिया, सूचना पाकर फोरेंसिक टीम के साथ पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन कर नाले में पड़ी बाइक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा आसपास के स्थानों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, इस दौरान पुलिस टीम ने नाले से अलग अलग 15 व 200 मीटर दूर पड़ी दोनों चप्पलें व फटी हुई टीशर्ट भी बरामद कर लिया, पुलिस ने आसपास के जंगलों, कुंआ, तालाबो में भी जाल डलवाया कई घण्टो तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन इन सबके बावजूद भी पुलिस को लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन जारी किए हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण व साक्ष्य संकलन कराने के साथ ही घटना के बावत लापता युवक के स्वजनों व ग्रामीणों से भी अलग अलग पूछताछ कर क्लू जुटाए, पुलिस घटना की कई अलग अलग अहम बिंदुओं रुपये पैसे का लेनदेन, आशनाई, घरेलू विवाद, पारिवारिक रंजिश, जमीनी विवाद के तहत प्रकरण की जांच व लापता की सुरागरसी व बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए न सिर्फ गम्भीरता से लिया है, बल्कि लापता युवक की सकुशल बरामदगी व घटना के अनावरण के लिए अलग अलग कई टीमो जिनमे एसओजी, सर्विलांस व इंटेलिजेंस विंग समेत थाना पुलिस की टीम को शामिल किया गया है। लापता युवक की माँ विजय कांति, बड़े भाई विपिन व बड़ी बहन सुमन ने पुलिस से लापता युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले के बावत सीओ थरियांव वीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल व लापता की सुरागरसी व बरामदगी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने लापता युवक की शीघ्र बरामदगी की बात कही है।

#Fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!