
द सुपरहिट न्यूज
जहानाबाद, फतेहपुर । कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला लालूगंज निवासी एक युवक की रिंद नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला लालूगंज निवासी फैसल पुत्र रमजान अपने दोस्तों के साथ रिंद नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला।
गंभीर हालत में परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया।