खखरेरू में 15 लाख के जेवरात लूटकर बदमाश फरार

Must be share

– नकाबपोश लुटेरों ने खोली खखरेरू पुलिस की सक्रियता की कलई

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : कमलेंद्र सिंह )

खागा, फतेहपुर । शनिवार देर शाम खखरेरू थाना क्षेत्र के एक ग़ांव के पास बाइक सवार नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने सरेशाम एक सर्राफा ब्यवसाई को घेकर उसके सिर में तमंचे की बट से ताबड़तोड़ वारकर उसके पास रखा सोने चांदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई लूटपाट से क्षेत्र समेत इलाके में सनसनी व दहशत फैल गई,
घटना स्थल पर लोगो का खासा मजमा लगा रहा, वारदात की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने घायल ब्यवसाई को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं जिस अंदाज में बाइक सवार नकाबपोश असलहाधारी लुटेरों ने सर्राफा ब्यवसाई के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे न सिर्फ पुलिसिया गस्ती बल्कि खखरेरू पुलिस द्वारा किये जा रहे अपराध नियंत्रण के दावों व सक्रियता की भी कलई खुली है। लूटपाट की वारदात की सूचना पाते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सीओ दुर्गेश दीप व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ वारदात स्थल में पहुंच वारदात का स्थलीय निरीक्षण कर सीओ समेत थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह को 24 घण्टे के अंदर वारदात का खुलासा करने के कड़े निर्देश दिये हैं।
    जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना व कस्बा क्षेत्र के केश्वरायपुर मजरे केवटमई ग़ांव निवासी शिवकुमार मौर्य थाना क्षेत्र के ही गेरिया ग़ांव चौराहे के पास सर्राफे की दुकान चलाते हैं, जो कि बीती देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से ग़ांव जा रहे थे, तभी जैसे ही वह थाना क्षेत्र के ही अंजना कबीर ग़ांव के पास पहुंचे, एक सुनसान जगह पर पीछे से आ रहे बाइक सवार नकाबपोश असलहाधारी बदमाशो ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया, बदमाशो ने कारोबारी की कनपटी में तमंचा सटा लूटपाट का प्रयास शुरू किया, विरोध करने पर कारोबारी के सर में तमंचे से ताबड़तोड़ वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया और नगदी व जेवरात से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गये, बकौल भुक्तभोगी लूटे गये बैग में डेढ़ किलो चांदी व 40 ग्राम सोने के जेवरात व नगदी रखी थी। जेवरातों की बाजारू कीमत लगभग 15 लाख बताया है। घायल कारोबारी की चीख पुकार सुनकर राहगीर जुटे, जिन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दिया, सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए नजदीक के खखरेरू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिसस घटना की जांच पड़ताल व लुटेरों की सुरागरसी में जुटी रही। सर्राफा कारोबारी के साथ नकाबपोश बाइक सवार असलहाधारी बदमाशो द्वारा   सरेशाम सरेराह अंजाम दी गई लूटपाट की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई, घटना स्थल पर लोगो का मजमा लगा रहा, वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी व दहशत फैल गई। लूटपाट की वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक सीओ दुर्गेश दीप के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर वारदात का जायजा लिया, साथ ही वारदात के बावत भुक्तभोगी घायल कारोबारी व आस पास के लोगो से भी विस्तृत जानकारी हासिल कर, न सिर्फ भुक्तभोगी सर्राफा कारोबारी को वारदात के शीघ्र अनावरण का भरोसा दिलाया है, बल्कि वारदात के शीघ्र अनावरण के लिए अलग अलग टीमो, जिसमें एसओजी, सर्विलांस, इंटेलिजेंस विंग व थाना पुलिस को शामिल किया है। भुक्तभोगी सर्राफा कारोबारी शिव कुमार मौर्य की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर वारदात की जांच पड़ताल व फरार लुटेरों की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
मामले के बावत एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कारोबारी की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल व फरार बदमाशों की सुरागरसी व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जिसके लिए पुलिस की कई टीमो का गठन किया गया है, उन्होंने वारदात के शीघ्र अनावरण की बात कही है।

#Fatehpur #CrimeNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!