रिटायर पुलिसकर्मियों के विदाई समारोह में एसपी ने भेंट किए उपहार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से की।
समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक कमलेश सरोज और आरक्षी राजेंद्र प्रसाद को फूलमाला, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उपहार स्वरूप घड़ी सहित अन्य वस्तुएं भेंट कर दोनों कर्मियों की सेवाओं की सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में दिया गया योगदान सदैव याद रखा जाएगा और सेवानिवृत्ति जीवन का नया चरण है, जिसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह में सीओ सिटी, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों में तैनात महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!