कक्षा एक की बच्ची के साथ विद्यालय के शौचालय में दुष्कर्म

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । राधानगर के एक निजी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा एक पढ़ने वाली महज छह साल की मासूम बच्ची से एक किशोर ने शौचालय में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को हुई यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है।
    बता दें कि बच्ची राधानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। स्कूल उसके घर के ठीक पास ही है। शाम को खेलते-खेलते वह स्कूल के शौचालय गई, तभी गांव का ही एक किशोर (स्कूल में पढ़ने वाला) वहां मौजूद था। आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया। देर शाम जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत खराब हो गई। रोते-रोते उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई जिससे परिजनों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। चौकी और थाने की टीम मौके पर पहुंची। देर रात करीब 11 बजे एसपी अभिमन्यु मांगलिक खुद घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ उन्होंने पूरी जगह का निरीक्षण किया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बच्ची से आरोपी की पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!