
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । थरियांव थाने के अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने अपने हमराहियों के साथ गस्त के दौरान मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना पर एक फरार वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व० रमेश चन्द्र निवासी ग्राम एकारी थाना थरियांव को गिरफ्तार किया है जो स्थानीय थाने से परीक्षा में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के प्रयोग, व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत स्थानीय थाने से वांछित था। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews