
द सुपरहिट न्यूज
खागा, फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के मंझिलगांव चौकी के सामने नेशनल हाईवे-2 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के बड़हा गांव निवासी नरेश यादव (45) अपने बेटे अभय प्रताप यादव (25) को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से कौशांबी जिले के अझुवा कस्बे जा रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्र मंझिलगांव चौकी के सामने पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी हरदो भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज की व्यवस्था की गई। वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार कार और चालक की तलाश में जुटी है।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews