
द सुपरहिट न्यूज
विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर क्षेत्र में बरैची के पास गंगा नहर से जुड़ी ज्वाइंट माइनर के किनारे सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण गुरुवार को कई बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों भेजा गया।
जानकारी के अनुसार मीहुवापुर से दरियामऊ जा रहे जयचंद (35) बाइक समेत गिट्टी में फिसलकर घायल हो गए। वहीं बिलारीमऊ से बरैची की ओर जा रहे रामचंद्र पासवान अपनी भाभी के साथ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रहे हादसों से नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही बताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर किशनपुर थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम और क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और जेसीबी से सड़क पर पड़ी गिट्टी हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews