द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । पत्रकार पुरोधा गणेशशंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर नगर पंचायत हथगांव में आयोजित कार्यक्रम में छिवलहा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर उत्कर्ष मिश्रा तथा थाना हथगांव प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हाल के दिनों में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले के त्वरित पर्दाफाश तथा छिवलहा कस्बे में युवक पर हुए जानलेवा हमले के खुलासे में पुलिस की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए लगातार प्रभावी खुलासों से क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दोनों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews
गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर चौकी प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक सम्मानित