यायावरी परिवार ने लगाया शरबत वितरण शिविर

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

किशनपुर, फतेहपुर । पावन पुरुषोत्तम मास के प्रथम मंगलवार के अवसर पर किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के समीप यायावरी परिवार की ओर से विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।


कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों के इस पुनीत कार्य की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में सेवा, दान और परोपकार का विशेष महत्व माना जाता है। इसी उद्देश्य से जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
इस दौरान अरविंद मिश्रा, संदीप सिंह, जयकांत सिंह, अशोक सिंह, राम अभिलाष मिश्रा, रामबाबू तिवारी, विपिन सिंह, जूनिल सिंह तथा सौजन्य त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे और व्यवस्था संभालते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने यायावरी परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!