25 हजार का इनामिया लूट का आरोपी गिरफ्तार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गुन्नू अग्रहरि )

खखरेरू, फतेहपुर । खखरेरू पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
  जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव निवासी राघवेंद्र राज सिंह पुत्र त्रिभुवन राज सिंह ने 10 जुलाई 2025 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कनपुरवा नहर पुलिया के पास अमन नामक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनकी बाइक रोक ली थी। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा कनपटी पर लगाकर मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड पूछकर खाते से 73 हजार 800 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी उनकी अपाचे बाइक भी लूट ले गए और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने अमन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित आरोपी कन्हैया सहरिया उर्फ कन्हैया, निवासी बरखेड़ा लायरा थाना कुरवाई जनपद विदिशा मध्य प्रदेश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, उप निरीक्षक ईश्वर चंद और उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद पांडेय ने हमराह पुलिस बल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!