– भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
द सुपरहिट न्यूज
खखरेरू, फतेहपुर । नगर पंचायत खखरेरू में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में फतेहपुर के अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के तीन नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में हेमा सिंह, प्रेम मोहन साहू और विनय त्रिपाठी शामिल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार आमजन के विकास और नगरों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
समारोह के दौरान नगर पंचायत परिसर में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत केसरवानी, संदीप अग्रहरि सहित कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी उपस्थित रहे।