विभागीय मिलीभगत से गरीबों के हक पर डाका डाल रहा कोटेदार !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । खजुहा विकास खंड की ग्राम पंचायत रणमस्तपुर के मजरे घसिला डेरा में कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता और घटतौली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से काफी कम राशन दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रति यूनिट लगभग पांच किलो के बजाय एक किलो तक की कटौती की जा रही है, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से मनमाने ढंग से काट दिए जाते हैं और दोबारा जोड़ने के नाम पर अवैध धन की मांग की जाती है। इन शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!