साड़ी का पल्ला फंसने से सड़क पर ई-रिक्शा से गिरी महिला, कंटेनर ने कुचला

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

चौडगरा, फतेहपुर । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़गरा कस्बे के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के सामने हुई, जहां ई-रिक्शा से गिरने के बाद कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान फूलकली (पत्नी स्व. रामशरण), निवासी हब्सापुर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। वह अपने मायके असंधना, थाना सजेती (कानपुर नगर) से परिजनों के साथ बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में गंगा स्नान व दर्शन करने गई थीं। शुक्रवार को वह अपनी भतीजी और पड़ोसी महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से वापस लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा हाईवे पर विपरीत दिशा में चल रहा था। चौड़गरा पहुंचते ही अचानक फूलकली संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

#Fatehpur #viralnews #CrimeNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!