
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । खखरेरू थाने में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। दोपहर करीब एक बजे क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप के साथ पहुंचे एसपी ने थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया, जिससे पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव, कक्षों की साफ-सफाई, जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, मेस व्यवस्था तथा शस्त्रागार का जायजा लिया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील मामलों में तत्परता बरतने पर जोर दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews