रेडक्रास भवन का उद्घाटन करने फतेहपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Must be share

– डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीवी अस्पताल परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात रखी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
   पश्चिम बंगाल चुनाव में ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो उन्हें ईवीएम सही लगती है, लेकिन हार मिलने पर वही ईवीएम दोषी नजर आने लगती है। उन्होंने कहा कि हार छिपाने के लिए विपक्ष इस तरह के आरोप लगाता है। उपमुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव को लेकर स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है और न्यायालय में लंबित मामलों का समाधान भी शीघ्र हो जाएगा।

महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 16, 17 और 18 तारीख को चर्चा में रहेगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर जनपद की बहनें बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बहनों और बेटियों को संसद तथा विधानसभा में बैठने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गुंडे और माफिया हावी थे, जबकि वर्तमान सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने विकास के मुद्दे पर विपक्ष को बहस की चुनौती देते हुए आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, रेडक्रास के चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!