बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जनपद में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं सहित रबी फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपरजिलाधिकारी को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और वास्तविक क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए।


  किसान नेताओं ने बताया कि असमय हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है और अब उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
यूनियन ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों का शीघ्र निस्तारण कराने की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन द्विवेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम सागर मिश्र, धनंजय पटेल, कल्लू, अखिल, लालता प्रसाद दुबे, शहंशाह, अब्दुल नादिर, राजाराम, समसुल अली और राम किशोर सहित कई किसान मौजूद रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #Corruption #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!