आयुष की मौत की खबर सुनकर हमजा ने दे दी जान !

Must be share

– स्कूली बस ने छात्र को कुचला, एक अन्य गंभीर घायल, सदमे में साथी छात्र ने लगाई फांसी

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । बुधवार का दिन खखरेरू क्षेत्र के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ, जब एक सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत के बाद उसके साथी छात्र ने सदमे में आत्महत्या कर ली। दो घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।


   बता दें कि खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया-बैरी मार्ग पर गुरु हेल्थ पॉली क्लीनिक के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से साइकिल से आ रहे 13 वर्षीय छात्र आयुष कुमार पुत्र शंकरलाल निवासी बैरी को जोरदार टक्कर मार दी। आयुष बस के नीचे फंस गया, लेकिन चालक बस चलाता रहा। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार शिवम उर्फ शालू यादव ने चालक को रोकने का प्रयास किया, मगर बस ने उसे भी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल शालू को प्राथमिक उपचार के बाद मंझनपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता शंकरलाल की तहरीर पर बस चालक चमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले लिया है और चालक को गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आयुष की दर्दनाक घटना को सुनकर नगर पंचायत खखरेरू के गांधीनगर के रहने वाले उसके सहपाठी मोहम्मद हमजा (13) ने आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

बताते हैं वह आयुष के साथ ही सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 8 का छात्र था, आयुष की घटना सुनने के बाद वह लगातार रोता रहा। परिजनों के समझाने के बाद वह ऊपर कमरे में गया और चादर के सहारे फांसी लगा ली। हमजा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

#Fatehpur #UttarPradesh #NewsUpdate #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!