आईजीआरएस रैंकिंग में फतेहपुर प्रदेश में प्रथम, शिकायत निस्तारण में बना नंबर वन

Must be share

– मार्च माह में शिकायतों के त्वरित निस्तारण से जनपद ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जनपद फतेहपुर ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मार्च माह में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के आधार पर फतेहपुर जिले को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आईजीआरएस शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। लगातार निगरानी और जवाबदेही के कारण जिले के सभी थानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जनपद के 21 थानों ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर फतेहपुर को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह उपलब्धि फतेहपुर पुलिस के समर्पित कर्मियों की वजह से संभव हो पाई है। आगे भी विशेष निगरानी रखकर शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय देने का प्रयास जारी रहेगा।

#Fatehpur #NewsUpdate #trendingnow #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!