अखरी ट्रिपल हत्याकांड : वादे पूरे न होने पर पीड़ित परिवार बैठा भूख हड़ताल पर

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । खागा क्षेत्र के चर्चित अखरी ट्रिपल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसान नेता स्वर्गीय पप्पू सिंह (अखरी), उनके भाई स्वर्गीय अनूप सिंह (पिंकू) तथा बेटे अभय प्रताप सिंह की हत्या के बाद प्रशासन द्वारा परिवार को कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन लंबे समय बाद भी वादे पूरे न होने से परिजनों में नाराजगी है। धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान रामदुलारी, स्वर्गीय अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह सहित परिवार की अन्य महिलाएं प्रशासन से किए गए सभी वादों को तत्काल लागू करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित और ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरना स्थल पर ग्रामीणों और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है, जिससे क्षेत्र में मामला फिर चर्चा का विषय बन गया है।

#Fatehpur #NewsUpdate #trendingnow #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!