
द सुपरहिट न्यूज
विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर ब्लॉक के खखरेरू नगर में शनिवार को “स्कूल चलो अभियान” के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पर्यावरण पहरूवा एवं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल शिक्षक और स्कूली बच्चों ने नगर भ्रमण करते हुए “हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है” जैसे नारों से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नजदीकी विद्यालयों में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि प्रवीण पांडेय ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जब तक हर बच्चा विद्यालय से नहीं जुड़ेगा, तब तक समृद्ध और सशक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एआरपी सुशील कुमार मौर्य, आशीष कुमार, प्रधानाध्यापक प्रबुद्ध शरण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धर्मदास, दिनेश सिंह, दिनेश केसरवानी, शशांक अग्निहोत्री, बृजेश कुमार, दीपक, अजय सिंह एवं भाजपा युवा नेता हिमांशु त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नगरवासी मौजूद रहे।
#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews