हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से जली गेहूं की फसल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

किशनपुर, फतेहपुर । मंगलवार को किशनपुर थाना क्षेत्र के नायुत का पुरवा (मजरा गढ़ा) गांव में हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने किसान की तैयार गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करीब 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
  बता दें कि उपरोक्त गांव निवासी विजयपाल पुत्र रामराखन बटाई पर खेती करते हैं। सुबह करीब 9 बजे खेत में गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से कराई जा रही थी। इसी दौरान मशीन में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। खेत से उठती लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी। घटना के बाद किसान सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग को जांच के लिए भेजा गया है।

#BreakingNews #Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!