दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
  जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र निवासी सूरज (18) पुत्र सुरेश और सचिन (17) पुत्र अमरनाथ बाइक से खागा कस्बे की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे हरदो गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरदो भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!