
द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )
अमौली, फतेहपुर । बिन्दकी तहसील परिसर में तैनात एक लेखपाल का किसान से रुपए लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में लेखपाल पर जमीन संबंधी कार्य कराने के बदले पैसे लेने का आरोप लग रहा है।
जानकारी के अनुसार अमौली विकासखंड की ग्राम सभा भरसा मजरे केवटरा निवासी एक किसान जमीन के कागजात संबंधी काम से तहसील पहुंचा था। आरोप है कि काम कराने के लिए लेखपाल मनोज ने उससे रिश्वत मांगी। किसान ने तहसील परिसर में ही रुपए दिए, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में कथित तौर पर लेखपाल पैसे लेने के बाद 200 रुपये अतिरिक्त मांगते भी सुनाई दे रहा है, जबकि किसान नुकसान का हवाला देकर कम राशि में काम करने की बात कह रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि द सुपरहिट न्यूज नहीं करता, लेकिन मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा है कि वीडियो की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। #fatehpur