
द सुपरहिट न्यूज
किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के प्रेमी संग फरार होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि युवती ने रात में परिजनों के भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। इसके बाद वह घर में रखे जेवरात लेकर हथगाम थाना क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी के साथ चली गई। सुबह परिजनों की नींद खुलने पर युवती घर से गायब मिली और जेवरात भी नहीं मिले, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। काफी देर तक रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले में युवती के पिता ने किशनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews