चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । नहर कॉलोनी के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जननायक सचान तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सक्षम नेतृत्व जरूरी है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जननायक सचान ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं का आशीर्वाद मिला और वह चुनाव में विजयी हुए तो अधिवक्ताओं के हित, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!